बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर मनुष्यत्व की सीमा से निकालकर हिंसक पशुओं तक के वर्ग में ले जाती है और भाषा ही उन्हें कुमार्ग से हटाकर सन्मार्ग पर लाती है और पाप से विमुख करके पुण्य कार्यों में लगाती है। भाषा की शक्ति अपरिमित और अमोघ है। अच्छी भाषा में जादू का असर, संगीत का माधुर्य और तलवार की शक्ति होती है। इसीलिए अंग्रेजी में एक कहावत-सी बन गयी है, जिसका आशय है – तलवार से भी बढ़कर शक्तिशालिनी कलम है। इस कथन में 'कलम' लिखित भाषा की प्रतीकमात्र है। हमारे यहाँ तो उसे और भी अधिक ऊँचा स्थान दिया गया है। हम उसे सरस्वती देवी का रूप मानते हैं। अतः जो लोग बड़े बनना चाहते हों, या बड़े काम करना चाहते हों, उन्हें पहले अपनी भाषा की ओर ध्यान देना चाहिए।
गद्यांश :

भाषा की शक्ति है
- अपरिमित और अमोघ
- सीमान्त और सीमेतर
- सीमित और छुद्र
- परिमित और मोघ
Answer
(a) अपरिमित और अमोघ
Explanation
'भाषा की शक्ति अपरिमित और अमोघ है' — limitless and unfailing.
← Question 21 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
Question 23 → – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
All 100 questions of the UPPSC PCS CSAT 2025 Question Paper with answers
More General Hindi questions from this paper
- Q21 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
- Q23 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
- Q20 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
- Q24 – इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?
- Q19 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
- Q25 – इनमें कौन एक शब्द देशज शब्द है ?