Indimic

UPPSC PCS CSAT 2025 Question Paper · Question 21 of 100 · General Hindi

बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर मनुष्यत्व की सीमा से निकालकर हिंसक पशुओं तक के वर्ग में ले जाती है और भाषा ही उन्हें कुमार्ग से हटाकर सन्मार्ग पर लाती है और पाप से विमुख करके पुण्य कार्यों में लगाती है। भाषा की शक्ति अपरिमित और अमोघ है। अच्छी भाषा में जादू का असर, संगीत का माधुर्य और तलवार की शक्ति होती है। इसीलिए अंग्रेजी में एक कहावत-सी बन गयी है, जिसका आशय है – तलवार से भी बढ़कर शक्तिशालिनी कलम है। इस कथन में 'कलम' लिखित भाषा की प्रतीकमात्र है। हमारे यहाँ तो उसे और भी अधिक ऊँचा स्थान दिया गया है। हम उसे सरस्वती देवी का रूप मानते हैं। अतः जो लोग बड़े बनना चाहते हों, या बड़े काम करना चाहते हों, उन्हें पहले अपनी भाषा की ओर ध्यान देना चाहिए।

गद्यांश :

हम किसे सरस्वती देवी का रूप मानते हैं ?

  1. मूर्ति को
  2. चित्र को
  3. कलम को
  4. स्थापत्य को

Answer

(c) कलम को

Explanation

'कलम' stands for written language, and the passage says 'हम उसे सरस्वती देवी का रूप मानते हैं' — 'उसे' refers to कलम/लिखित भाषा.

← Question 20 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
Question 22 → – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…

All 100 questions of the UPPSC PCS CSAT 2025 Question Paper with answers

More General Hindi questions from this paper

  1. Q20 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
  2. Q22 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
  3. Q19 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
  4. Q23 – गद्यांश : बड़े-बड़े उत्थान और बड़ी-बड़ी क्रान्तियाँ प्रायः भाषा के सहारे ही होती हैं। भाषा ही लोगों को बहकाकर…
  5. Q18 – मुहावरा तथा उसके सम्मुख लिखे अर्थ का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
  6. Q24 – इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?